image
image

Latest News

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बगावती सुर, कार्यकर्ताओं से बोले – जनता ने मोदी योगी को नकार दिया, 2027 में ...

बलिया। योगी सरकार में पंचायती राज व अल्पसंख्यक मंत्री ओमप्रकाश राजभर अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने इस बार मंच से मोदी-योगी के खिलाफ बयानबाजी कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। 

 

ओमप्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव में घोसी सीट से बेटे अरविंद राजभर को मिली हार का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा। बलिया में ओमप्रकाश राजभर ने एक सभा में में कहा कि जनता ने मोदी योगी को नकार दिया। अब हम तो खुली बगावत करेंगे। अगर मुझसे उन लोगों की मुलाकात हो गयी तो मंच से कह दूंगा किइन्हें वोट मत देना। इन्हें हरवा देना। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की ज़रूरत है। 

 

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी और समर्थकों ने गठबंधन में जो जहां से लड़ा, उसे एक-एक वोट दिया। अभी यूपी में 3 साल और सत्ता है। आगे विधानसभा चुनाव में और मजबूत होकर भाजपा से और सीटें ले लेंगे। राजभर के इस बयान का वीडियो सोशल मेडी पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बलिया के रसड़ा का बताया जा रहा है। जहां वह अपने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर रहे थे। 

 

हमने 100 प्रतिशत गठबंधन धर्म का पालन किया: राजभर

 

राजभर ने आगे कहा कि आपलोग बोलना सीखो। सीना तानकर बोलो कि ईमानदारी से हम लोगों ने जहां जो लड़ा, उसे वोट दिया। तमाम पार्टियों के नेता गठबंधन धर्म निभाना नहीं जानते। हमारे एक नेता का निर्देश हुआ, हम लोगों ने 100 फीसदी उसका पालन किया।

 

जिन्होंने जैसा किया, उनके साथ वैसा ही करूंगा

 

ओपी राजभर ने कहा कि आने दो, हम लोग ऐसे लोगों का इंतजार करेंगे। जो लोग भाषण तो बड़ा लच्छेदार देते थे। लेकिन गाड़ी में बैठते ही कहते थे कि वोट इधर नहीं, उधर देना। समय आने दो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करूंगा। चाहे अधिकारी हों या नेता, ऐसे लोगों की दवा हम करेंगे। जब ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो तो आप लोग आगे न आना, उस समय किसी की नहीं सुनूंगा। जैसा उन लोगों ने किया है, वैसा ही उनके साथ करेंगे।

 

2027 तक भाजपा से और सीटें लेंगे

 

अभी तो यूपी में सत्ता 3 साल रहेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव तक हम लोग वो पावर बना लेंगे कि भाजपा से और सीटें ले लेंगे। 2017 में भाजपा से कम सीटें ली थीं, लेकिन आगे 25 से 30 सीटें ले लेंगे। अब हमारे पास बहुत नेता हो गए हैं। किसी नेता को दबना नहीं है। जो दबेगा, उसे हम लोग मुर्दा नेता कहेंगे।

 

पहली बार चुनाव लड़ा तो घर में आटा, दाल-चावल नहीं था: ओपी राजभर

 

आप लोगों को हमारे किसी नेता की कोई बात बुरी लगी हो, तो उसे भूल जाना, अच्छी बातें दिमाग में रखना। जब मैं 2012 में चुनाव लड़ा था, हार गया था। इसके बाद घर में आटा नहीं था, दाल-चावल नहीं था। लेकिन आज देखिए। धन्य हो सुहेलदेव, जिनको याद करते ही सब कुछ आ जाता है।

 

पंचायत चुनाव में अपनी शक्ति दिखाओ

 

आप लोग भी सुबह उठो और महाराजा सुहेलदेव को याद करो। मैं रोज उठता हूं, मांगता हूं... मिल जाता है। हमारे एनडीए के लोग कह रहे हैं, अगर किसी पार्टी ने गठबंधन धर्म निभाया है तो वो सुभासपा है। 2027 से पहले 2025 में पंचायत का चुनाव होने जा रहा है, उसमें जमकर लड़ो। इसके बाद 2027 में लड़ाई और अच्छी होगी।

 

ओपी राजभर ने बताया विरोधियों की साजिश

 

इस मामले में ओपी राजभर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा- यह पूरी तरह से फेक न्यूज है। विरोधियों की साजिश है। हम लोग माननीय मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हम एक गठबंधन में हैं। जो केंद्र सरकार की नीतियां हैं, उसे लोगों तक पहुंचा रहे हैं। विरोधी परेशान हैं, इसीलिए बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। हमारी ऐसी कोई भी मंशा नहीं है। हम एनडीए गठबंधन में थे और आगे भी रहेंगे।

 

बेटे ने दी सफाई

 

ओपी राजभर का वीडियो सामने आने के बाद उनके बेटे और पार्टी के प्रवक्ता अरुण राजभर का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह वीडियो एडिटेड है।

 

ये भी पढ़ें...

img

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक

img

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले।

img

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।

img

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा को ‘संकटमोचक’ की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, पुरनियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को करारी हार मिली है, उससे प्रदेश संगठन में फेरबदल होना तय है। इस लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण होने के बाद पहले राष्ट्रीय संगठन में बदलाव होंग

img

यूपी से मोदी मंत्रीमंडल में किसे मिलेगी जगह, इन 8 नामों पर चर्चाएं तेज

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल

Latest News

Latest News