image
image

Latest News

‘अब तेरा क्या होगा कालिया...’ योगी के मंत्री ओपी राजभर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर की विवादित टिप्पणी, अजय राय ने किया पलटवार

लखनऊ।  योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार ओपी राजभर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर अपमानजनक टिप्पणी कर सियासी हलचल बढ़ा दिया है। राजभर ने एक सवाल के जवाब में अजय राय के लिए शोले फिल्म का डायलॉग दोहराते हुए कहा कि ‘अब तेरा क्या होगा कालिया...।


ओपी राजभर एक चैनल से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा है कि अगर प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ा दिया जाता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो- तीन लाख वोटों से हार जाते। इस पर राजभर ने कहा कि उन्हें रोका किसने था…। अब तो चुनाव हो चुके हैं, अब आगे की तैयारी करें।


चुनावी गणित में हुई चूक, समीक्षा ज़ारी


इसके आगे जब राजभर से कहा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी यही बात कही थी तो उन्होंने कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया…। वहीं, घोसी सीट पर बेटे की हार को लेकर उन्होंने कहा कि हमसे चुनावी गणित में चूक हुई। उसकी समीक्षा की जा रही है। हम आने वाले चुनाव के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।


अजय राय ने भी किया पलटवार


ओम प्रकाश राजभर के बयान पर अजय राय ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह बड़बोले नेता हैं। उन्हें जल्द से जल्द इन लोगों से अपना पिंड छुड़ा लेना चाहिए। नहीं तो बची- खुची राजनीति भी खत्म हो जाएगी।


बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ मंगलवार को रायबरेली पहुंचे थे। यहां राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी जान बचाकर निकले हैं। अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ जाती तो प्रधानमंत्री दो से तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते।


ये भी पढ़ें...

img

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक

img

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले।

img

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।

img

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा को ‘संकटमोचक’ की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, पुरनियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को करारी हार मिली है, उससे प्रदेश संगठन में फेरबदल होना तय है। इस लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण होने के बाद पहले राष्ट्रीय संगठन में बदलाव होंग

img

यूपी से मोदी मंत्रीमंडल में किसे मिलेगी जगह, इन 8 नामों पर चर्चाएं तेज

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल

Latest News

Latest News