UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस में SI और सिपाही के 28,138 पदों पर भर्ती जल्द, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन

https://admin.thefrontfaceindia.in/uploads/46904964_up-police-bharti-2025.jpg

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही 28,138 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे।

 


कब जारी होगा नोटिफिकेशन?


बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इस भर्ती में सब-इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर (PAC) के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) के 60 पद और बंदायू, लखनऊ और गोरखपुर जिलों के लिए महिला पीसी के 106 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर, 4,543 पदों पर सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की भर्ती की जाएगी।


कांस्टेबल स्तर पर भी होगी बड़ी भर्ती


इसके अलावा, कांस्टेबल स्तर के विभिन्न पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें कांस्टेबल (PAC), कांस्टेबल (विशिष्ट बल) और महिला कांस्टेबल (PAC) के 15,904 पद, कांस्टेबल (नागरिक पुलिस) के 3,245 पद, घुड़सवार पुलिस के 71 पद और जेल वार्डन के 2,833 पद शामिल हैं। इस श्रेणी में कुल 22,053 पदों पर भर्ती होगी।

 


तकनीकी पदों और खेल कोटे के तहत भी मौके


यूपी पुलिस में रेडियो सहायक ऑपरेटर के 44 और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी अप्रैल-मई 2025 में शुरू की जाएगी। साथ ही, स्पोर्ट्स कोटे के तहत भी भर्तियां की जाएंगी। इसमें एसआई (नागरिक पुलिस) के 91 पद, कांस्टेबल (नागरिक पुलिस) के 372 पद और कांस्टेबल (PAC) के 174 पद शामिल हैं।


कुल 26,596 पदों पर भर्ती जल्द


यूपी पुलिस की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 26,596 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें

Latest News