वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह के बड़ा हादसा हुआ। यहां हाईवे पर खड़े ट्रक से क्रूजर टकरा गई। जिसमें पति-पत्नी समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्यवाही में जुट गई। इसके साथ ही पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा।
क्रूजर में सवार सभी श्रद्धालु महाकुंभ से लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं वाहन में सवार एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। महिला सुनीता का सिर कटकर दूर जा गिरा। वहीं वाहन में सवार सात श्रद्धालु घायल हैं, सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी श्रद्धालु कर्नाटक के बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी गोमती ज़ोन अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। इसके साथ ही पुलिस घटना की पूरी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।