दिन में कंबल बेचकर करते थे रेकी, रात में सोनार की दुकानों में करते थे चोरी, चंदौली पुलिस ने बावरिया गिरोह के तीन शातिरों को दबोचा, एक के टांग में मारी गोली

चंदौली। चंदौली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण अभियान में बावरिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक अपराधी मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ। चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, डिप्टी एसपी विनय कुमार सिंह और सीओ रघुराज के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई।


थानाध्यक्ष बलुआ डॉ. आशीष कुमार मिश्र और एसओजी चंदौली प्रभारी एसआई आशीष मिश्र अपनी टीम के साथ चहनिया चौराहे पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बावरिया गिरोह के कुछ सदस्य डाक बंगला मथेला के पास गेहूं के खेत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।


तुरंत कार्रवाई करते हुए, थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी मारूफपुर तरुण पांडेय, चौकी प्रभारी मोहरगंज अमरनाथ साहनी और चौकी प्रभारी कैलावर अनिल कुमार यादव के साथ डाक बंगला मथेला की घेराबंदी की। पुलिस ने दीवार के पास छिपे अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। अपराधियों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हुआ, जबकि दो अन्य को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

 


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान


1.    धारा सिंह: पुत्र टिकू राम कावड़िया, निवासी भोजपुर, थाना कादर चौक, जनपद बदायूं, उम्र 45 वर्ष। (मुठभेड़ में घायल)


2.    भगीरथ: पुत्र बालकिशुन, निवासी पछड़या बनारसीदास, थाना कोतवाली, जनपद औरैया, उम्र 40 वर्ष।


3.    सुनील: पुत्र धारा सिंह, निवासी भोजपुर, थाना कादर चौक, जनपद बदायूं, उम्र 22 वर्ष।


पुलिस की बरामदगी


पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के सामान और हथियार बरामद किए।


1.    धारा सिंह से:


-    एक तमंचा और एक जीवित कारतूस।


-    2,500 रुपये नकद।


-    चांदी के गहने जैसे पाजेब, कड़ा, चेन, ब्रेसलेट।


-    औजार: छोटी हथौड़ी, लोहे की रेती।


2.    भगीरथ से:


-    एक तमंचा और कारतूस।


-    1,570 रुपये नकद।


-    गहनों का झोला जिसमें कमरबंद, बाल क्लिप।


-    औजार: बड़ा पेंचकस, हथौड़ा।


3.    सुनील से:


-    930 रुपये नकद।


-    गहनों का झोला जिसमें ब्रेसलेट, बिछुआ।


-    औजार: गुलेल, लोहे के बोल्ट।


पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे


पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे दिन में कम्बल बेचने के बहाने दुकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी करते थे। उन्होंने कई घटनाओं को अंजाम दिया, जिनमें शामिल हैं:


•    12 जनवरी 2025: मोहरगंज बाजार में गहनों की दुकान में चोरी।


•    7 जनवरी 2025: चंदौली कस्बे में सुनार की दुकान से चोरी।


•    11 दिसंबर 2024: मजिदहा बाजार की दुकान से चोरी।

 


अन्य अपराधी फरार


गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गिरोह के चार अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। उनके नाम हैं:


1.    खेम सिंह
2.    छविराम
3.    विद्या
4.    नरेश

Latest News