अदालत से पेशी के दौरान भागा रेपिस्ट, दो महीने बाद 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गला घोंटकर मार डाला

https://admin.thefrontfaceindia.in/uploads/861580181_gangrape_case_chandauli.jpg

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 33 साल के एक पावरलूम मजदूर ने पड़ोस में रहने वाली सात साल की एक बच्ची के साथ रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर बच्ची के शव को एक बोरे में बंद करके भाग गया। घटना 1 अक्टूबर की है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

 

आरोपी ने इसी पैटर्न पर साल 2023 में रेप-मर्डर की एक और घटना को अंजाम दिया था। तब उसने भिवंडी में ही छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत की और फिर उसकी जान ले ली थी। उस मामले में वह जेल में था। दो महीने पहले अदालत से पेशी के दौरान भाग गया था।

 

 

पुलिस ने उसे 1 अक्टूबर को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर फिर से गिरफ्तार कर लिया। वह घटना को अंजाम देने के बाद बिहार के मधुबनी स्थित अपने घर भागने की कोशिश कर रहा था। अदालत ने उसे आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

 

3 दिन पहले ही पड़ोस के घर में रहने आया था आरोपी

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन दिन पहले ही बच्ची के घर के बगल वाले घर में रहने आया था। घटना वाले दिन जब बच्ची पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए बाहर निकली, तो आरोपी ने उसे खाने का लालच देकर अपने घर के अंदर ले आया।

 

 

फिर उसने बच्ची से रेप के बाद उसका उसका गला घोंट दिया, और फरार हो गया। बच्ची के वापस घर नहीं लौटने पर उसके माता-पिता ने खोज शुरू की। शाम को, उन्होंने देखा कि आरोपी का घर बाहर से बंद था। उन्होंने खिड़की से अपनी बेटी का मग देखा।

 

इसके बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया। घर की तलाशी ली गई तो एक बोरे में बच्ची का शव मिला। बच्ची के शव को लेकर माता-पिता अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।

 

बच्ची के शरीर के कई हिस्सों पर खरोंच के निशान थे, जिससे पता चलता है कि उसने खुद को बचाने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा कि उस घर के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिसने पुलिस को सूचित किए बिना आरोपी को किराए पर कमरा दिया था।

 

 

2023 में भी आरोपी ने खाने का लालच देकर बच्ची को बुलाया था

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सितंबर 2023 में भी एक बच्ची का इसी तरह रेप-मर्डर किया था। तब भी उसने छह साल की बच्ची को खाने का लालच देकर बुलाया गया था, उसके साथ रेप किया, गला घोंट दिया गया और एक बंद कमरे में बाल्टी में उसका शव छोड़ कर भाग गया था।

 

पुलिस ने 2023 के मामले में आरोपी को मधुबनी से गिरफ्तार किया था। तब से वह ठाणे सेंट्रल जेल में बंद था। हालांकि, इस अगस्त में सुनवाई से पहले ही वह कोर्ट कैंपस से फरार हो गया था। उसे ले जाने वाले छह पुलिस कांस्टेबलों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें

Latest News