-->

HIV पॉजिटिव अब्दुल ने हिंदू लड़की को किया किडनैप, 10 महीने तक जगह बदल कर किया रेप, पहले भी 6 लड़कियों को बना चुका है हवस का शिकार

अहमदाबाद पुलिस ने एक हिंदू नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन शोषण के मामले में आरोपी मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अब्दुल मुबीन हामिद खान पठान के रूप में हुई है, जो कि HIV संक्रमित है। पुलिस ने पीड़िता को मध्य प्रदेश के बिजोरी से बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। 


पुलिस के अनुसार, अब्दुल मुबीन ने मार्च 2024 में लड़की का अपहरण किया था। 22 मार्च को पीड़िता अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी, लेकिन रात 8 बजे अचानक लापता हो गई। जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुरुआती जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला, जिसके बाद तीन महीने बाद मामला अहमदाबाद अपराध शाखा की मानव तस्करी विरोधी इकाई को सौंप दिया गया। पीड़िता के परिजन गुजरात हाई कोर्ट भी पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। 

 


मध्य प्रदेश में छिपा था आरोपी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू 


कई महीनों की जांच के बाद, फरवरी में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी और लड़की मध्य प्रदेश के बिजोरी इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और पीड़िता को मुक्त कराते हुए अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। 


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अब्दुल मुबीन ने लड़की को जबरन बंधक बनाकर रखा था। उसे ठीक से खाना तक नहीं देता था और लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देता था। अब्दुल अपने रिश्तेदारों की मदद से वहां छिपा हुआ था। फिलहाल, पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। 

 


पहले भी 6 लड़कियों को बना चुका है शिकार 


पुलिस की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अब्दुल पहले भी 6 अन्य लड़कियों को निशाना बना चुका है। वह यह जानते हुए भी कि वह HIV पॉजिटिव है, लड़कियों का शारीरिक शोषण करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शुरुआत में लड़की को अहमदाबाद में रखा और बाद में एक वकील की सलाह पर उसे सूरत, औरंगाबाद, नागपुर, बीड़, हैदराबाद और बिलासपुर जैसे कई शहरों में घुमाता रहा ताकि पुलिस से बचा जा सके। पुलिस अब उसे सलाह देने वाले वकील के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 


आगे की जांच जारी, अन्य पीड़िताओं की तलाश 


अब्दुल की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस उसकी अन्य पीड़िताओं का भी पता लगाने में जुटी हुई है। सभी लड़कियों का मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा ताकि उनके स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार शहर बदलता रहा, लेकिन अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की मदद से आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। अब्दुल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, और पुलिस जल्द ही उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें

Latest News