सोनभद्र। जनपद में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
यह हादसा मुर्धवा-अंबिकापुर मार्ग पर बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ। बोलेरो में सवार श्रद्धालु प्रयागराज से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे यह टक्कर हुई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की सूची:
1. लक्ष्मीबाई (30) पत्नी रामकुमार यादव, निवासी सूरजगढ़, थाना पुसौर, रायगढ़, छत्तीसगढ़
2. अनिल प्रधान (37) निवासी केसापाली, थाना पुसौर, छत्तीसगढ़
3. ठाकुर राम (58) निवासी मानिकपुर, थाना सरैया, सारंगगढ़, छत्तीसगढ़
4. रुक्मिणी यादव (56) पत्नी ठाकुर राम
गंभीर रूप से घायल हुए लोग:
1. रामकुमार यादव (32) पुत्र चक्रधर यादव
2. दिलीप देवी (58) पत्नी चक्रधर यादव
3. अभिषेक यादव (6) पुत्र रामकुमार
4. अहान यादव (4) पुत्र रामकुमार (सभी निवासी सूरजगढ़, थाना पुसौर, रायगढ़)
5. योगीलाल (36) पुत्र ठाकुर राम
6. सुलेन्दरी देवी (32) पत्नी योगीलाल
7. हर्षित (3) पुत्र योगीलाल, निवासी मानिकपुर, थाना सरैया, रायगढ़
दो घायलों की हालत बेहद गंभीर
हादसे में घायल सभी यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।