-->

वाराणसी: भाजपा विधायक त्रिभुवन राम के पुत्र रोमिल सिंह का सिंगापुर में निधन, भाजपा नेताओं में शोक की लहर

वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक त्रिभुवन राम के बड़े पुत्र रोमिल सिंह का सिंगापुर में अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। यह दुखद घटना बुधवार सुबह तब हुई जब वह सोकर उठे। अचानक आए हार्ट अटैक के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।


रोमिल सिंह के असामयिक निधन की खबर से पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक त्रिभुवन राम को जब इस घटना की जानकारी मिली, उस समय वह वाराणसी स्थित अपने आवास पर थे। सूचना मिलते ही वे लखनऊ स्थित आवास के लिए रवाना हो गए।

 


बीजेपी नेताओं ने जताया शोक


इस घटना के बाद चौबेपुर के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता गहरे सदमे में हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के प्रतिनिधि गौरव सिंह ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की।


अजगरा के दूसरी बार विधायक हैं त्रिभुवन राम


त्रिभुवन राम अजगरा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार बीजेपी विधायक हैं। उनके पुत्र रोमिल सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग विधायक और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Latest News