योगी के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने वक्फ को लेकर कांग्रेस को जमकर लताड़ा, दे डाली चेतावनी, कहा – पकिस्तान और बांग्लादेश...

https://admin.thefrontfaceindia.in/uploads/6722658_WhatsApp_Image_2025-04-09_at_8.53.51_PM.jpeg

वाराणसी। योगी सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से मुसलमानों के वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसी वोट बैंक की राजनीति के चलते कभी पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भारत से अलग हो गए थे, और अब कांग्रेस उसी रास्ते पर चलते हुए कर्नाटक को बांटने की साजिश में लगी हुई है।


मंत्री जायसवाल बुधवार को नाटी इमली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश को विभाजित करने वाला रहा है, और आज भी वह सिर्फ एक समुदाय को खुश करने की नीतियों पर चल रही है, जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है।

 


अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने हाल ही में प्रस्तुत वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता बढ़ाना, गवर्नेंस में सुधार लाना, और इन संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकना है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सार्वजनिक संपत्तियों का दुरुपयोग न हो और उसका सही तरीके से उपयोग हो।

 


इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी, मनीष कपूर सहित भारी संख्या में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों का समर्थन किया और आने वाले चुनावों में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

 

इसे भी पढ़ें

Latest News