Gold Rate in UP: चांदी चला सोने की चाल, एक दिन में 2000 रुपए बढ़ा भाव, जानिए आगे के मार्केट की स्थिति

https://admin.thefrontfaceindia.in/uploads/1103656425_gold-rate-up-silver-surges-by-2000-in-one-day.jpg

दशहरे के दिन उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां सोने की चाल धीमी रही और कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं चांदी ने अचानक रफ्तार पकड़ते हुए ₹2000 प्रति किलो का बड़ा उछाल दर्ज किया और नया रिकॉर्ड बना दिया।

 

सोने का भाव धीमी रफ्तार से बढ़ा

गुरुवार (2 अक्टूबर) को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 50 रुपए की मामूली तेजी के साथ 1,18,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को इसकी कीमत 1,18,790 रुपए थी। इसी तरह, लखनऊ में 24 कैरेट सोना 60 रुपए महंगा होकर 1,21,195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
मेरठ में सोने ने अब तक का नया उच्च स्तर छूते हुए 1,21,215 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया।

 

22 कैरेट सोना वाराणसी में 50 रुपए बढ़कर 1,08,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 18 कैरेट सोना 40 रुपए की तेजी के साथ 89,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

 

चांदी का जबरदस्त उछाल

सोने की तुलना में चांदी ने 2 अक्टूबर को बाजार में जोरदार छलांग लगाई। दिन की शुरुआत में ही चांदी ₹2000 प्रति किलो बढ़कर 1,53,000 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। 1 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,51,000 रुपए प्रति किलो थी। इस बढ़त से निवेशकों और कारोबारियों में नई हलचल देखी गई।

 

आगे क्या होगा बाजार का रुख?

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ के अनुसार, पिछले कई हफ्तों से सोने-चांदी की कीमतों में निरंतर वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर बाजार में मांग और बढ़ने की संभावना है, जिससे दामों में और तेजी देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

Latest News