image
image

Latest News

IAS Divya Mittal: कौन हैं IAS दिव्या मित्तल, जिन्होंने सिविल सर्विस के लिए लंदन में छोड़ा लाखों का पैकेज, अब बनीं बस्ती जिले की डीएम

कहते हैं न कि देश सेवा का जज्बा मन में हो, तो इंसान रुपए, पैसे किसी भी सांसारिक वास्तु का मोह नहीं रखता। उसे दुनिया में देश से बड़ा कुछ नहीं लगता। आज हम बात करेंगे यूपी के ऐसी ही एक महिला IAS की, जो लंदन में लाखों रुपए की नौकरी छोड़ सिविल सेवा में आ गईं। वह आईएएस हैं – IAS Divya Mittal, वर्तमान में दिव्या मित्तल को बस्ती जिले का डीएम बनाया गया है।

 

यूपी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के 12 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया। जिसमें दिव्य मित्तल को मिर्जापुर से ट्रांसफर कर बस्ती जिले का डीएम बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) की जीवन कहानी दिलचस्प है। वे देश की सबसे सख्त सिविल सर्वेन्ट्स में से एक हैं, जो जनता के कामों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करतीं।

 

IAS दिव्या मित्तल एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने दो बार यूपीएससी (UPSC) क्रैक किया। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने देश की सेवा के लिए लंदन में लाखों रुपये वेतन वाली नौकरी भी छोड़ दी। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी एक विजिट के दौरान एक लेखपाल को ऑन द स्पॉट ही सस्पेंड कर दिया। आईएएस (IAS Divya Mittal) की सख्ती लोगों को काफी पसंद आई थी। इस दौरान उन्होंने काफी सुर्खियाँ बटोरी थीं।

 

 

IAS Divya Mittal: लंदन में लगी लाखों की नौकरी

 

आईएएस दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) हरियाणा के रेवाड़ी की मूल निवासी हैं। वे दिल्ली में पैदा हुईं और पली-बढ़ी। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई प्रतिष्ठित आईआईटी दिल्ली से पूरी की। बाद में उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए किया। शिक्षा पूरी करने के बाद उनकी शादी गगनदीप सिंह से हुई। शादी के बाद लंदन में दोनों कपल्स की लाखों रूपये के सैलरी पैकेज पर नौकरी लग गई। लेकिन कहते हैं न कि मन में जज्बा हो, देश की सेवा करने का, तो और कुछ और नहीं भाता। ऐसे में इन दम्पति का भी वहां ज्यादा दिन तक मन नहीं लगा और वे देश की सेवा के लिए वापस लौट आए।

 

देश वापस लौटने के बाद दोनों ने आईएएस बनने की तैयारी शुरू की। कोचिंग ज्वाइन करने के बजाय उन्होंने सेल्फ स्टडी करना शुरू किया। गगनदीप सिंह ने सबसे पहले आईएएस क्रैक किया। साल 2012 में दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) ने पहली बार यूपीएससी (UPSC) क्रैक किया। वे आईपीएस (IPS) अधिकारी बनीं और उन्हें गुजरात कैडर मिला। हालाँकि, वर्ष 2013 में, जब वे आईपीएस के लिए प्रशिक्षण ले रही थीं, तब उन्होंने फिर से यूपीएससी (UPSC) क्रैक किया। इस बार वे आईएएस ऑफिसर (IAS Divya Mittal) बन गईं। यूपीएससी में उनकी 68वीं रैंक थी। वर्तमान में उनका ट्रांसफर बस्ती जिले के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है।

 

 

दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) बरेली विकास प्राधिकरण की वीसी, सीडीओ गोंडा, जिलाधिकारी मिर्जापुर आदि रह चुकी हैं। उन्होंने नीति आयोग में सहायक सचिव के रूप में भी काम किया है। नीति आयोग में सहायक सचिव के रूप में काम करते हुए दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) के द्वारा प्रधानमंत्री को दी गई 5 प्रस्तुतियों में से चुना गया था। दिव्या को LBSNAA में आईएएस की दो साल की ट्रेनिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोबेशनर को दिए जाने वाले अशोक बंबावाले पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

 

 

आईएएस दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 27.3 फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर उनके 1.47 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा फेसबुक पर भी उनके हजारों फॉलोवर्स हैं। वे एक अच्छी मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं जो अक्सर ट्विटर पर अपने थॉट्स शेयर करती रहती हैं। वे आईएएस/आईपीएस एस्पिरेंट्स का मार्गदर्शन भी करती हैं।

ये भी पढ़ें...

img

IAS Divya Mittal: कौन हैं IAS दिव्या मित्तल, जिन्होंने सिविल सर्विस के लिए लंदन में छोड़ा लाखों का पैकेज, अब बनीं बस्ती जिले की डीएम

IAS दिव्या मित्तल एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने दो बार यूपीएससी (UPSC) क्रैक किया। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने देश की सेवा के लिए लंदन में लाखों रुपये वेतन वाली नौकरी भी छोड़ दी। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी एक विजिट के दौरान एक लेखपाल को ऑन द स्पॉट ही सस्पेंड कर दिया। आईएएस (IAS Divya Mittal) की सख

img

Indian Administrative Service (IAS): UPSC की तैयारी कर कैसे बनें IAS, पढ़िए पूरा प्रोसेस

IAS अधिकारी को भारतीय संघीय न्यायिक, कार्यकारी और वैधानिक शाखाओं में नियुक्त किया जा सकता है। वे नगर निगम, जिला प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्रीय सरकार में अपने कार्य क्षेत्र में सेवा कर सकते हैं। IAS अधिकारी की प्रमुख जिम्मेदारियों में विभागों का प्रशासन, विकास कार्य, निरीक्षण, न्यायिक प्रशासन, वित्

img

गाजीपुर के नए एसपी होंगे इरज राजा, यूपी के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है गिनती, ओमवीर सिंह भेजे गये लखनऊ

गाजीपुर जनपद के एसपी ओमवीर सिंह का लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी लखनऊ के पद पर ट्रांसफर हुआ है। उनके स्थान पर जालौन में एसपी रहे इरज राजा को गाजीपुर का एसपी बनाया गया है।

Latest News

Latest News